ब्रिटेन संसद के बाहर आतंकी हमले में दो और महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां हुई हैं। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक लंदन टेरर काउंटर चीफ ने बताया है कि हमले से जुड़े दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इससे पहले हमले के कुछ समय बाद बर्मिंघम में हुई छापामारी में 8 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
BREAKING: London counter-terror chief says two more 'significant' arrests made in regard to terror attack in London.— The Associated Press (@AP) March 24, 2017
ब्रिटेन संसद के बाहर आतंकी हमले के बारे में सुरक्षा एजेंसियां अभी बहुत अधिक जानकारी नहीं जुटा पाई हैं, इन गिरफ्तारियों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सुरक्षा एजेंसियों को शायद कोई अहम जानकारी हाथ लगे। वहीं लंदन के टॉप काउंटरटेरर कार्यालय का कहना है कि लंदन में हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाले हमलावर खलिद मसूद का बर्थ नेम एड्रियन रसेल अजाओ था।
BREAKING: London's top counterterror office says the birth name of London attacker Khalid Masood is Adrian Russell Ajao.— The Associated Press (@AP) March 24, 2017
लंदन आतंकी हमले को आतंकवाद के नए उभरते रूप में देखा जा रहा है। लंदन पुलिस ने इसे एक छोटी तकनीक द्वारा किया जाने वाला बड़ा आत्मघाती हमला बताया है। इस तरह के आतंकी हमले हाल ही में फ्रांस के नीस और बर्लिन के क्रिसमस मार्केट में भी हुए थे, जो आतंक का नया रूप है। लंदन की रक्षा एजेंसियों के मुताबिक ऐसे हमलों के लिए आतंकियों को किसी आका से आदेश लेने की जरूरत तक नहीं होती है, बल्कि ऐसे आतंकी आगे होकर आईएस या अल कायदा जैसे आतंकी संगठनों से संपर्क करते हैं और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर अकेले ही हमलों को अंजाम दे देते हैं।
आपको बता दें कि हमले में अब तक 5 लोग मारे गए जबकि 40 घायल हुए हैं। कार्यवाहक उपायुक्त और आतंकवाद निरोधी प्रमुख मार्क रॉवले ने बताया कि लंदन हमले के प्रभावित अलग-अलग देशों से हैं, जिनमें से 7 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उधर ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में सुरक्षा बलों ने देर रात छापामारी शुरू की। इसमें एक बाजार में दुकानों की दूसरी मंजिल से 8 लोगों के गिरफ्तार करने की खबरें हैं।