फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन: मानव बम की अफवाह के चलते खाली कराया गया रेलवे स्टेशन

Fri, 22 Jun 2018 01:42 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेयरिंग क्रॉस स्टेशन
विज्ञापन

लंदन के चेयरिंग क्रॉस रेलवे स्टेशन में व्यस्त समय में एक व्यक्ति रेल की पटरियों पर कूद गया और दावा करने लगा कि उसके पास बम है। इसके बाद रेलवे स्टेशन खाली कराया गया। बीबीसी की खबर के मुताबिक पटरियों पर कूदे व्यक्ति से निपटने के लिए सशस्त्र पुलिस को बुलाया गया। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेशन पर पुलिस के कई वाहन खड़े थे। टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक यात्रियों से कहा गया कि वे यहां से चले जाएं क्योंकि स्टेशन को खाली कराया जा रहा है। 

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने बताया, ‘‘चेयरिंग क्रॉस स्टेशन पर हम एक ऐसी घटना से निपट रहे हैं जिसमें खबर के मुताबिक एक व्यक्ति पटरियों पर कूद गया। वह व्यक्ति दावा कर रहा था कि उसके पास बम है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया है। अब भी बड़े पैमाने पर पुलिस बल मौजूद है। इस घटना के कारण रेल सेवाएं बाधित हुई। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें