फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन हमलाः 3 'हमलावरों' को गोली मारी, जानें हमले की 11 खास बातें

Sun, 04 Jun 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
london terror attack - फोटो : bbc
विज्ञापन
सेंट्रल लंदन के इलाक़े में स्थित लंदन ब्रिज और बरो मार्कट में शनिवार रात हुए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इसके अलावा, ब्रिटेन की पुलिस ने कहा है कि उसने तीन हमलावरों को गोली मार दी है। इससे पहले सेंट्रल लंदन के इलाके में स्थित लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे लोगों पर एक वैन से हमला हुआ।
विज्ञापन


लंदन ब्रिज के पास के बरो मार्केट में छुरेबाजी की भी खबरें हैं। पुलिस ने इन घटनाओं को 'आतंकवादी हमले' करार दिया है। इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। बीते तीन महीने में लंदन में ये तीसरा हमला है। लंदन ब्रिज पर शनिवार रात को स्थानीय समय के अनुसार 10 बजकर आठ मिनट पर एक सफेद वैन ने लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे कई लोगों को टक्कर मारी।ये इलाका और पास के रेलवे स्टेशन बंद कर दिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन पुल के फुटपाथ पर चढ़ गई थी।

घटना स्थल पर तैनात है सशस्त्र पुलिस बल

london terror attack - फोटो : bbc
घटना के समय मौका-ए-वारदात पर मौजूद बीबीसी संवाददाता हॉली जोन्स ने बताया कि वैन की रफ्तार 50 मील प्रति घंटे की रही होगी। पुलिस के मुताबिक कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घटना स्थल पर कई ऐम्बुलेंस भेजी गई हैं। पुलिस ने गोलियां चलने की पुष्टि की है। एक व्यक्ति ने बीबीसी को बताया कि लंदन ब्रिज से मार्केट की तरफ दौड़े आ रहे लोगों को तीन व्यक्ति छूरा भोंक रहे थे। 

घायल लोगों का लंदन ब्रिज पर ही उपचार किया जा रहा है और उन्हें घटनास्थल से हटाया जा रहा है. बरो मार्केट में सशस्त्र पुलिस तैनात है। ये मार्केट लंदन ब्रिज के दक्षिणी किनारे पर है। पुल और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. ट्रेनें लंदन ब्रिज और बरो स्टेशन पर रुके बगैर सीधे आगे जा रही हैं। पुलिस बरो मार्केट में पड़ने वाले बार और रेस्तरां खाली करा रही है।  सप्ताहांत में ये इलाका काफी भीड़-भाड़ भरा होता है। खासकर शनिवार रात को। 
 
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री टेरीजा ले रहे घटना की पल-पल की अपडेट

london terror attack
पुलिस की नौकाएं टेम्स नदी में तलाशी अभियान चला रही हैं कि हमले के दौरान कोई पुल से नदी में न गिर गया हो। प्रधानमंत्री टेरीजा मे और लंदन के मेयर साकिब खान को घटना के बारे में नियमित अपडेट मुहैया कराई जा रही है और उन्होंने इस विषय पर आपात बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री टेरीजा मे सरकार की कोबरा इमर्जेंसी कमिटी की रविवार को मीटिंग करेंगी। लंदन के मेयर भी इस मीटिंग में शरीक होंगे।

हमले पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश ब्रिटेन के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा है कि अमरीका ब्रिटेन को हर मुमकिन मदद देगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें