माता-पिता ध्यान दें। ऐसे बच्चे जो हरियाली वाले स्थान के करीब रहते हैं तो उनमें बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता होती है। हालिया एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फोर ग्लोबल हेल्थ (आईएसजीलोबल) के शोधकर्ताओं ने 2003-2013 के दौरान जमा किए गए 1,500 बच्चों के आंकड़ो पर अध्ययन किया।
पिछले अध्ययनों से यह संकेत मिला कि सात और दस साल की उम्र के बच्चों को स्कूल के आसपास हरियाली वाले स्थान के पास रखा जाए तो इससे उनमें ज्ञान-संबंधी विकास अधिक हो सकता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता अधिक होती है। यह अध्ययन जरनल एनवायरनमेंट हेल्थ पर्स्पेक्टिव में प्रकाशित हुआ।
शोधकर्ताओं ने पहला परीक्षण उन बच्चों पर किया जिन बच्चों का घर जन्म लेने के दौरान हरे-भरे स्थान से 100, 300 और 500 मीटर की दूरी पर स्थित था। दूसरा परीक्षण उन बच्चों पर किया गया जो हरे-भरे स्थान से दूर थे और उनकी उम्र चार से पांच साल की थी। इस परीक्षण में उन्होंने पाया कि हरे-भरे स्थान के पास रहने वाले बच्चे बेहतर तरीके से ध्यान की अवधि को विकसित कर पाए हैं।