गायिका शानिया ट्वेन का कहना है कि उनकी गर्दन पर एक स्थाई निशान बनने के अलावा लाइम बीमारी ने उनकी आवाज को भी हमेशा के लिए बदल दिया। 52 वर्षीय गायिका ने 15 वर्षों के अंतराल के बाद हाल में वापसी की है। 2003 में गायिका का इस बीमारी का इलाज किया गया था। शानिया ने मिरर समाचार पत्र से कहा कि जब उन्हें बीमारी का पता लगा तो आशंका थी कि वह अब फिर से नहीं गा पायेंगी लेकिन वह भाग्यशाली हैं कि उनका जल्द इलाज हुआ।
गायिका ने कहा ,‘‘ मैंने सोचा था कि मैं अब दोबारा नहीं गा सकूंगी। लाइम बीमारी से धमनी क्षतिग्रस्त हो गई थी। मुझे अच्छा इलाज मिला , नहीं तो नुकसान काफी अधिक हो सकता था। ’’
शानिया का कमबैक एलबम ‘‘ नाऊ ’’ पिछले साल जारी हुआ था।