फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स के लिए 'लाइटर से जलाया'

Thu, 17 Jan 2013 09:19 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में बच्चों के यौन उत्पीड़न के एक मामले की सुनवाई के दौरान पता चला है कि 14 वर्ष की एक लड़की को लाइटर के साथ जलाया गया और यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर धमकियां दी जाती थीं।
विज्ञापन


इस मामले में नौ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है जिन पर ऑक्सफोर्ड में बच्चों को पाल पोस कर उनका यौन शोषण करने का आरोप है।

अभियुक्त अपने ऊपर लगे बलात्कार, बाल वेश्यावृत्ति और यौन शोषण के लिए ब्रिटेन में बच्चों की तस्करी समेत 51 आरोपों से इनकार करते हैं। ये आरोप 11 से 15 साल की उम्र की लड़कियों से जुड़े हुए हैं और 2004 से 2012 तक की अवधि के हैं।

बेसहारा शिकार
अदालत को बताया कि इनमें से तीन अभियुक्तों कमर जमील, अंजुम डोगर और अख्तर डोगर से अनाथालय में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की मिली थी।

अभियोजन पक्ष के वकील नोएल लुकास ने बताया कि इस किशोर लड़की को वो सब करना पड़ा जो अभियुक्त उससे करने को कहते थे, वरना वो उसे धमकी देते और बुरा बर्ताव करते।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस लड़कियों को अलग अलग जगहों पर भेजा जाता था जहां पुरूष उसके साथ यौन संबंध बनाते थे।

लुकास के अनुसार लड़की ने अपनी एक दोस्त को बताया, “मेरे पास कोई चारा नहीं है। मैं चाहती हूं कि कोई मुझे भी प्यार करे। मुझे कभी किसी ने प्यार नहीं किया है और इसमें मुझे प्यार दिखता है।”

अदालत पहले से इन अभियुक्तों के मामले की सुनवाई कर रही है जो बेहसारा और मुश्किलों में फंसी ऐसे लड़कियों को निशाना बनाते हैं जिनके कोई आगे पीछे नहीं होता है। ये मुकदमा अप्रैल तक चल सकता है। सभी अभियुक्त हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें