ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्ट को मानें तो उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन पिछले दो माह से कोई नया मिसाइल परीक्षण नहीं कर रहे हैं इसका कारण उनका अस्वस्थ रहना हो सकता है। हाल ही में यह तानाशाह अपनी पत्नी के साथ सौंदर्य उत्पादों की फैक्ट्री पहुंचे जहां साफ दिख रहा है कि उनका वजन बढ़ गया है।
पढ़ें: उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर 'महाबम' गिराने की दी धमकी, बोला- नेस्तनाबूद कर देंगे
एक तस्वीर में वह लड़खड़ाते भी नजर आए। ‘डेली स्टार’ के मुताबिक किम जोंग-उन लगातार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जुबानी जंग करते रहे हैं और दो बार जापान के ऊपर से मिसाइल भी लांच कर चुके हैं, लेकिन बीते दो माह से उन्होंने मौन साध रखा है।
जबकि हाल की तस्वीरें साफ इशारा करती हैं कि उत्तर कोरियाई नेता का वजन दोबारा बढ़ गया है और वह ठीक से चल-फिर नहीं पा रहे हैं। यहां तक कि हाल ही में शेयर एक अन्य फोटो जिसमें किम एक जूते की फैक्ट्री में हैं, उसमें भी वह पसीने से तरबतर दिखाई दिए।
इसके पहले सौंदर्य उत्पाद की फैक्ट्री में भी उन्हें फोल्डिंग चेयर की आवश्यक्ता पड़ रही थी। लंदन के इस अखबार ने दावा किया कि किम जोंग इन दिनों गठिया, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हृदयरोग से जूझ रहे हैं। कुछ जासूसों ने तीन साल पहले जो रिपोर्ट तैयार की थी उसमें भी बताया गया था कि किम के उत्तर कोरियाई नेता बनने के बाद से उनका वजन 40 किलो बढ़ गया है।
पढ़ें: अमेरिका पर किम जोंग ने जमकर निकाली भड़ास, कहा- ट्रंप मानसिक तौर पर बीमार
जबकि दक्षिण कोरिया की एजेंसियों ने किम के नींद की बीमारी से जूझने की बात भी कही है। उल्लेखनीय है कि इस साल सितंबर की शुरूआत में उत्तर कोरिया ने छठे व सबसे ताकतवर परमाणु बम का परीक्षण किया था, जिसके बाद उस पर कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।