फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती हैं ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू

Tue, 04 Dec 2012 12:09 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन में घोषणा की गई है कि प्रिंस विलियम की पत्नी और डचेस ऑफ़ कैंब्रिज केट मां बनने वाली हैं। पैलेस से जारी बयान में कहा गया है कि अभी गर्भ की आरंभिक अवस्था है और सोमवार की सुबह राजकुमारी केट को गर्भावस्था में सुबह होने वाली अस्वस्थता की वजह से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन


नए प्रस्तावित नियमों के अनुसार नया बच्चा चाहे लड़का हो या लड़की, वह प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम के बाद राजगद्दी का तीसरा वारिस बन जाएगा।

इस ख़बर का महारानी एलिज़ाबेथ और राजपरिवार के लोगों ने ख़ुशी के साथ स्वागत किया है। ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्वीट किया है कि शाही दंपति अच्छे माता-पिता साबित होंगे।

तीसरी पीढ़ी का उत्तराधिकारी
केट और विलियम दोनों इस समय 30 वर्ष की उम्र के हैं। दोनों का विवाह अप्रैल 2011 में हुआ था और ये उनका पहला बच्चा होगा। शाही परिवार के प्रवक्ता का कहना है कि केट की गर्भावस्था अभी 12 सप्ताह से कम है।
विज्ञापन


अगर राष्ट्रमंडल और 15 अन्य देश इस नए प्रस्ताव को मंज़ूरी दे देते हैं तो इसका अर्थ होगा कि यह बच्चा चाहे वह लड़का हो या लड़की एक दिन सशस्त्र सेनाओं का प्रमुख, ब्रिटेन का राज्यप्रमुख और चर्च ऑफ़ इंग्लैंड का सुप्रीम गवर्नर बनेगा।

प्रस्ताव है कि क़ानून में परिवर्तन करके ये प्रावधान कर दिया जाए कि अगर लड़की हुई तो उसके बाद पैदा हुआ उसका छोटा भाई भी सत्ता का हक़दार नहीं होगा। ये 15 देश वो हैं जहां अभी भी महारानी ही सत्ता प्रमुख हैं।

राजशाही मामलों के बीबीसी संवाददाता पीटर हंट का कहना है कि अगर ये नियम लागू हो जाता है तो प्रिंस विलियम के छोटे भाई प्रिंस हैरी की महत्ता एकाएक घट जाएगी क्योंकि ऐसे में वे तीसरे उत्तराधिकारी का अपना दावा खो देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें