कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडे अपनी उदार छवि के चलते सिखों में जबरदस्त लोकप्रिय हैं। उन्हें पूर्व में भी कई बार सिखों के साथ भांगड़ा करते और गुरुद्वारे जाते देखा जा सकता है।
इसके अलावा दिवाली पर गुरुद्वारा साहिब में होने वाले गुरबानी पाठ में भी वह पहुंचते रहे हैं। सिखों को लेकर उनकी नजदीकी का आलम ये है कि कई बार वह गुरुद्वारों में चलने वाले लंगरों में भी महिलाओं की मदद करने के लिए पहुंच जाते हैं।
द हफिंगटन पोस्ट के अनुसार उनकी कैबिनेट में तीन मंत्री भी सिख हैं। जिनमें सबसे प्रमुख हैं रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन, बुनियादी निर्माण और सामाजिक मंत्री अमरजीत सोही और विज्ञान और आर्थिक विकास मंत्री नवदीप बैंस हैं।