फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी-इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर बनाएंगे 2030 तक भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी

Sun, 04 Nov 2018 04:30 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत अपने आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टरों की बदौलत वर्ष 2030 तक 10 ट्रिलियन (100 खरब) डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बन सकता है। ये दावा लंदन में इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम (आईबीईएफ) ने अपनी नई रिपोर्ट में किया है। भारत और यूरोप के बीच व्यापार समझौतों के लिए समन्वयक की भूमिका निभाने वाले आईबीईएफ ने रिपोर्ट में भारत सरकार की तरफ से उठाए गए सुधारात्मक कदमों को चिह्नित किया है। 

विज्ञापन


साथ ही कहा है कि इन सुधारों ने आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं, बल्कि अक्षय ऊर्जा, रक्षा और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी तरक्की के नए रास्ते खोल दिए हैं। हाउस ऑफ लार्ड्स में नए भारत में निवेश के मौके विषय पर आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कॉन्कलेव में आईबीईएफ के इंडिया लीडर सुनील कुमार गुप्ता ने वर्तमान भारत को असंख्य मौकों की जमीन बताया। 

उन्होंने आईबीईएफ के इस वार्षिक निवेशक शिखर सम्मेलन में कहा, भारत में युवाओं की बड़ी मौजूदगी के साथ मजबूत औद्योगिक आधार, त्वरित डिजिटलीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, स्टार्ट-अप के लायक वातावरण और सरकार के विकास को लेकर स्पष्ट दृष्टि मिलकर उसे अन्य विकासशील अर्थव्यवस्थाओं पर अहम प्रतिस्पर्द्धात्मक लाभ दिला रहे हैं।
विज्ञापन


यह है अनुमान

-10 अरब डॉलर का इजाफा चालू वित्त वर्ष में हो सकता है भारत के आईटी सेवा निर्यात में 
-126 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा इस इजाफे के बाद भारत का आईटी सेवा निर्यात
-03 नंबर पर पहुंच जाएगा 2022 तक भारत वैश्विक कंस्ट्रक्शन मार्केट में
-650 अरब डॉलर का हो जाएगा 2025 तक भारत का रियल एस्टेट सेक्टर
-850 अरब डॉलर को 2028 में और 10 खरब डॉलर को 2030 में छू लेगा रियल स्टेट सेक्टर

भारतीय कंपनियां माल्टा में करेंगी 729 अरब रुपये का निवेश

आईबीईएफ के संस्थापक चेयरमैन और माल्टा सरकार के आर्थिक सलाहकार विजय गोयल ने सम्मेलन में इस बात का खुलासा किया कि 2019 तक भारतीय कंपनियां यूरोपियन संघ के सदस्य माल्टा में करीब 729 अरब रुपये का निवेश करेंगी। ये निवेश माल्टा में बैंक, विश्वविद्यालय और एक तैरता होटल स्थापित करने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें