फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस में आतंकी हमले को तीन टीमों ने दिया था अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस में पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमलों में हमलावरों की तीन टीमें शामिल थीं। पेरिस के पुलिस प्रमुख फ्रांस्वा मोलिन्स ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमें इस बात का पता लगाना है कि वे किस तरफ से आए थे और इस काम के लिए उन्हें पैसे कहां से मिले।
विज्ञापन


उनके अनुसार सात हमलावर मारे गए हैं, वे सभी भारी हथियारों से लैस थे और सभी ने विस्फोटक बेल्ट पहन रखी थी। मोलिन्स ने कहा कि हमलावरों में से एक स का एक फ्रांस 30 वर्षीय नागरिक है जिसका आपराधिक रिकॉर्ड तो है लेकिन वो कभी जेल नहीं गया था। पेरिस शहर के कई इलाकों में हुए हमलों में अब तक 129 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

350 से ज्यादा लोग घायल भी हुए

इन हमलों में एक कन्सर्ट हॉल, स्टेडियम, रेस्त्रां और बार को निशाना बनाया गया था। 350 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से 100 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोलिन्स के अनुसार बेल्जियम से पकड़े गए तीन लोगों का संबंध पेरिस हमलों से है।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल ने कहा है कि पकड़े गए तीन लोगों में से एक शुक्रवार की शाम पेरिस में मौजूद था। मोलिन्स ने बताया कि फिललहाल पुलिस का सारा ध्यान दो गाड़ियों पर है।

पुलिस ने कॉन्सर्ट हॉल के पास से एक गाड़ी बरामद की है जिस पर बेल्जियम का रजिस्ट्रेशन नंबर है। ये गाड़ी बेल्जियम में रह रहे एक फ़्रांसीसी नागरिक के पास थी। पुलिस को एक दूसरी गाड़ी की तलाश है जिसका इस्तेमाल दो जगह पर हमले में किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें