फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS ने दी प्रिंस हैरी को युद्ध की चुनौती, आतंकी अबु उकायल ने जारी किया धमकी का वीडियो

Tue, 26 Sep 2017 06:04 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक सिंगापुर सदस्य ने ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को जिहादियों से युद्ध लड़ने की चुनौती दी है और उन्हें नरक की आग में झोंकने की धमकी दी है। सिंगापुर के रहने वाले अबु उकायल नाम के इस व्यक्ति ने साढ़े तीन मिनट का वीडियो जारी कर हैरी को चुनौती दी है।
विज्ञापन


साथ ही इस वीडियो में वह आतंकियों को एशिया, मध्यपूर्व और अफ्रीका में आईएस के लिए लड़ने को प्रोत्साहित करता नजर आ रहा है। वीडियो में उकायल ने कहा, ‘हैरी, आप सिंगापुर गए थे और लंदन आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी।

ये भी पढ़ें- IS के कब्जे से छुड़ाया गया सीरिया का पहला प्राकृतिक गैस क्षेत्र 

अगर आप मर्द हैं तो क्यों नहीं आप यहां आते हो और हमसे लड़ते हो। ताकि हम आपको और आपके अपाचे हेलीकॉप्टर के साथ आपके लोगों को नरक की आग में झोंक सकें।’ सच्चाई यह है कि जब 33 वर्षीय प्रिंस ब्रिटिश आर्मी में सैनिक थे तब वह अफगानिस्तान में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर उड़ाया करते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमेरिका ने लीबिया में IS के कैंप पर किया हमला, 17 की मौत

बहरहाल, सिंगापुर के अधिकारियों ने वीडियो से व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय मेगत शाहदान बिन अब्दिल समद के रूप में की है, जो 2014 में मध्यपूर्व में काम करने के लिए शहर को छोड़ दिया था। गृह मंत्रालय का मानना है कि वीडियो में खुद को अबु उकायल बताने वाला व्यक्ति असल में शाहदान है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें