फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड: ट्रेन में महिला ने की नस्ली टिप्पणी, कहा- 'तुम एक कलंक हो! गो बैक टू इंडिया।'

Thu, 20 Apr 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
नस्ली टिप्पणी करने वाली महिला - फोटो : twitter
विज्ञापन
आयरलैंड में एक आयरिश महिला द्वारा ट्रेन में सफर के दौरान एशियाई यात्रियों पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने एक एशियाई यात्री के सीट पर बैग रखने पर नस्ली टिप्पणी करते हुए कहा कि 'तुम एक कलंक हो! गो बैक टू इंडिया।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने की भारतीय पर हमले की निंदा, नस्लीय हमले से इंकार नहीं
ट्वीटर पर पोस्ट की गई इस घटना की वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला यात्रियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। आयरिश इंडिपेंडेंट के अनुसार, 'द बेक्सवे' नाम के ट्वीटर यूजर ने रविवार को लिमेरिक कोलबर्ट स्टेशन से लिमरिक जंक्शन जा रही के ट्रेन में इस वीडियो को रिकॉर्ड किया।

यह भी पढ़ें- US के बाद न्यूजीलैंड में भारतीय पर नस्ली हमला, FB पर दिखाया हैरेसमेंट का वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि महिला चिल्लाते हुए कह रही है कि 'गो बैक टू इंडिया,।' इसके बाद महिला दूसरे शख्स कहती है कि देखो उस लड़के के बदसूरत सिर को।

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो पोस्ट करने वाली महिला ने बताया कि वाकई में क्या हुआ? यह पूरी तरह से वीडियो से पता नहीं चलता। वह महिला उन यात्रियों के पास बैठे थी और वह गुस्से में चिल्ला रही थी। ऐसा ट्रेन के पूरे सफर के दौरान चलता रहा। मैं बिल्कुल महफूज महसूस नहीं कर रही थी। अगर हाथापाई हो जाती तो हमारी मदद के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


आयिरश रेल के प्रवक्ता इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया वय्कत करते हुए कहा कि ट्रेन में इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार किए बिना हमारी ट्रेनों में सफर करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि फुटेज बहुत स्पष्ट और बहुत ही चौंकाने वाली हैं। 

देखें वीडियो- @IrishRail angry anti-indian #racist rail passenger from Limerick to Limerick junction (part 1) #irishrail pic.twitter.com/78YVx2LP5Y — TheBex™ (@TheBexWay) April 16, 2017
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें