फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश संसद पर प्रोजेक्टर के जरिए मोदी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों ने रविवार को शाम को ब्रिटेन के पार्लियामेंट हाउस पर प्रोजेक्टर के जरिए 'मोदी नॉट वेलकम' लिखकर अपना विरोध जताया। ये लोग इस हफ्ते ब्रिटेन में होने वाले नरेंद्र मोदी के दौरे का विरोध कर रहे हैं। हाल के दशक में मोदी ब्रिटेन का दौरा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होगें।
विज्ञापन


मोदी का यह दौरा 12 नवंबर को है जब वह ब्रिटेन की धरती पर अपना कदम रखेंगे। लेकिन उनके दौरे के खिलाफ अभी से विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। इस विरोध की अगुवाई 'आवाज' नामक संगठन कर रही है। इसके लिए वह लोगों को इस आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है और ब्रिटिश पार्लियामेंट में मोदी के भाषण के दौरान विरोध मार्च निकालने का आह्वाहन भी किया है।
विज्ञापन

अमर्त्य सेन का भी समर्थन

आवाज संगठन के प्रवक्ता ने बताया, 'इस तस्वीर में मोदी को ओम के सामने तलवार चलाते दिखाया गया है जो स्वास्तिक जैसा दिखाई देता है। मोदी डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत का आइडिया बेचना चाहते हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि वह भारत के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ढांचे को सत्तावादी हिंसा के जरिए कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।'

ब्रिटेन में आवाज की इस मुहिम से कई और संस्थाएं भी जुड़ चुकी हैं जो मोदी के कार्यक्रम का विरोध करेंगी। इनमें दक्षिण एशिया सॉलिडेरिटी ग्रुप, सिख फेडरेशन यूके, साउथहाल ब्लैक सिस्टर्स, दलित सॉलिडेरिटी नेटवर्क यूके, इंडियन मुस्लिम फेडरेशन, इंडियन वर्कर्स एसोसिएशन, मुस्लिम पार्लियामेंट और वायस ऑस दलित इंटरनेशनल जैसे संघठन शामिल हैं। इतना ही नहीं नॉबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने भी ब्रिटेन से नरेंद्र मोदी के दौर के दौरान उनसे सवाल करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें