फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल की महिला ने ब्रिटेन की सबसे बड़ी कानून फर्म पर ठोका मुकदमा

Mon, 02 Oct 2017 05:33 AM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल की महिला ने ब्रिटेन की सबसे बड़ी कानून फर्म पर 150000 पाउंड का मुकदमा दायर किया है। महिला ने कंपनी पर काम का बोझ देकर कथित तौर पर डराने-धमकाने और परेशान करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


क्लिफर्ड चांस की टैक्स कंसलटेंट प्रीति धुलिया ने आरोप लगाया कि उनके सहयोगियों ने अंग्रेजी की बजाय गुजराती में निजी फोन कॉल करने पर उन्हें बाहर कर दिया था। 54 वर्षीय धुलिया ने अग्रणी मैजिक सर्कल लॉ फर्म पर कथित रूप से करार तोड़ने का आरोप लगाया है। 

पढ़ें- सऊदी अरब में भारतीय महिला का यौन उत्पीड़न, मदद के लिए बहन ने सुषमा से लगाई गुहार    

धुलिया ने कहा कि इसके चलते वह अवसाद में चली गई और उन्हें काम से एक साल दूर रहना पड़ा। उनके पति विरेन ने कहा कि वह अपने काम के प्रति समर्पित थी। ब्रिटेन के हाईकोर्ट में दायर अर्जी में कहा गया कि वह लंबे समय से कंपनी से जुड़ी थी और उसका एक हफ्ते में 35 घंटे काम करने का करार था। बावजूद इसके उसे जबरन शाम तक और हफ्ताअंत में भी काम कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें