विजय पटेल अपनी पत्नी विभा के साथ
- फोटो : BBC
भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में लंदन पुलिस ने दो युवकों की सीसीटीवी फुटेज जारी की है। 49 वर्षीय विजय पटेल मिल हिल इलाके में एक स्टोर के बाहर हुए हमले में घायल हो गए थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि इन दोनों युवकों तक पुलिस का पहुंचना बेहद जरूरी है।
पटेल की हत्या के मामले में बुधवार में विल्सडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक 16 वर्षीय किशोर को पेश किया गया था। जांच अधिकारियों का कहना है कि पटेल ने तीन किशोरों को सिगरेट पेपर बेचने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन पर हमला कर दिया गया।
लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक हमले के कुछ ही देर बाद तीनों किशोरों को मिल हिल ब्रॉडवे ट्यूब स्टेशन की दिशा में भागते हुए देखा गया था। पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर का कहना था, "ये एक व्यक्ति पर एक बेहद ग़ैर ज़रूरी हमला था। वो सिर्फ अपना काम कर रहे थे।"
उन्होंने कहा, "इन दोनों का पकड़ा जाना बेहद ज़रूरी है क्योंकि उनके पास इस मामले से जुड़ी अहम जानकारी है जिससे हमारी जांच में मदद मिलेगी।"