मुंबई में एक परिवार बड़ी बेसब्री से शुक्रवार को आने वाले आयरलैंड के चुनाव परिणामों का उत्सुकता से इंतजार कर रहा है। भारतीय मूल के लिओ वारडकर अगर आयरलैंड के प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीतते हैं तो 38 वर्ष की उम्र में दुनिया के कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने का इतिहास रच सकते हैं।
गौरतलब है कि आयरिश प्रधानमंत्री पद के चुनाव का परिणाम आयरलैंड के समयानुसार शाम करीब 5 बजे तक घोषित हो सकता है। भारतीय समयानुसार परिणाम रात करीब 10 बजे आ सकता है।
उनकी चचेरी बहन मशहूर ओडिशा डांसर शुभदा वारडकर कहती हैं कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से हैं जो 1960 के दशक में मुंबई और आयरलैंड में सक्रिय रहे। उनके पिता अशोक ने जो पेशे से डॉक्टर थे, एक आयरिश नर्स मिरियम से शादी की। लिओ भी एक डॉक्टर हैं, उनके माता-पिता मुंबई और हमारे पैतृक गांव वरद भी आ चुके हैं।
लियो भी यहां आ चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने KEM हॉस्पिटल से इंटर्नशिप पूरी की है। जब वह खेल मंत्री थे, तो वह आयरिश क्रिकेट टीम के साथ मुंबई आए थे। वह कहती है, "हमारा एक बड़ा परिवार है। हमारे बोरिवली घर में 60 से ज्यादा रिश्तेदारों मिलते जुलते हैं।
शुभदा पिछले साल डबलिन गई थीं। वो बताती हैं कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, उन्होंने मुझे संसद भवन और संग्रहालय घुमाया। मैंने उनसे कहा कि मैंने तो भारतीय संसद भी नहीं देखा है, जिस पर वह हंसे और कहा मैंने देखा है। उनकी हमेशा से राजनीति और सामाजिक कल्याण में रूचि थी। मैंने उन्हें नेहरू की डिस्कवरी ऑफ इंडिया की एक प्रति दी थी लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें पहले से ही भारतीय इतिहास के बारे में पता था।