ब्रिटेन में अपनी फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय मूल के ‘चिकन किंग’ के खिलाफ आरंभिक जांच होगी। भारतीय मूल के इस व्यवसायी की कंपनी ब्रिटेन के सुपरमार्केट्स में पोल्ट्री की आपूर्ति करती है।
भारतीय मूल के रंजीत सिंह बोपारन ‘2 सिस्टर्स फूड ग्रुप’ के मालिक हैं। एक मीडिया ऑपरेशन में उनकी इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स के वेस्ट ब्रोमविच स्थित प्लांट में प्रसंस्कृत पोल्ट्री के काटने की तिथि में बदलाव करने का आरोप लगा है।
ब्रोमविच स्थित प्लांट ‘2 सिस्टर्स फूड ग्रुप’ का हिस्सा है और यहां से प्रमुख सुपरमार्केट्स में पोल्ट्री की आपूर्ति होती है। वीडियो फुटेज में चिकन को फर्श पर रखे और ताजे चिकन में बासी चिकन को मिलाते दिखाया गया था। ‘2 सिस्टर्स फूड ग्रुप’ की स्थापना 1993 में बोपारन ने की थी। अब वे ‘चिकन किंग’ के नाम से जाने जाते हैं। उनकी कंपनी में मौजूदा समय में 23000 कर्मचारी काम करते हैं।