फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय अरबपति पिता ने लंदन में कराया बेटी का दाखिला, बंगला खरीद बेटी की सुविधा के लिए रखे 12 स्टाफ

Tue, 11 Sep 2018 02:34 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्कॉटलैंड
विज्ञापन
ब्रिटेन में एक भारतीय अरबपति पिता ने अपनी बेटी का दाखिला स्कॉटलैंड के एक विश्वविद्यालय में कराया। खबरों के मुताबिक बेटी की पढ़ाई में किसी तरह की खलल ना पड़े इसके लिए घर में उसकी मदद के लिए 12 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा किया है। 
विज्ञापन


‘द सन’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अरबपति की बेटी स्कॉटलैंड के पूर्वी तट पर स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयू की प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी मदद के लिए एक हाउस मैनेजर (घर का प्रमुख देखभाल करने वाला), तीन सहायक, एक माली, एक घरेलू सहायिका और एक रसोईया होंगे। इनके अलावा तीन अन्य सहायक, एक निजी शेफ और शोफर (ड्राइवर) होंगे।

इसके अनुसार इन सभी को परिवार के नये आलीशान बंगले पर नियुक्त किया जायेगा। यह बंगला इसलिए खरीदा गया है ताकि उनकी बेटी को स्कॉटलैंड के विश्वविद्यालय में चार साल की पढ़ाई के दौरान आम छात्रावास में नहीं रहना पड़े।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले इसके लिए एक विज्ञापन निकाला गया। विज्ञापन में यह कहा गया था कि घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका ‘‘खुशमिजाज, ऊर्जावान’’ होनी चाहिए। 
विज्ञापन


भर्ती एजेंसी ‘सिल्वर स्वान’ ने नौकरी का यह विज्ञापन दिया था।

(इनपुट: भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें