संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। भारत ने कहा कि यह बहुत असामान्य बात है कि जिस देश ने ओसामा बिन लादेन को बचाया और मुल्ला उमर जैसे लोगों का ठिकाना बना हुआ है, वह शिकार होने का तर्क दे रहा है।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में राइट टू रिप्लाई के अधिकार के तहत यह बातें कही। भारत ने कहा कि अपने संक्षिप्त इतिहास में, पाकिस्तान आतंकवाद का पर्याय बना हुआ है। साथ ही भारत ने यह भी कहा कि पाक (पवित्र) जमीन की तलाश में पाकिस्तान आतंकियों की पाक जमीन बन गया है।
भारत ने पाकिस्तान को टेररिस्तान करार दिया, जो आतंकियों को जन्म देता है और दुनियाभर में एक्सपोर्ट करता है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान को यह मानना होगा की कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हालांकि पाकिस्तान सीमा पार से आतंकी भेजता रहा है, लेकिन वह कभी-भी भारत की क्षेत्रीय अखंडता को तोड़ नहीं सकता।
दुनियाभर में आतंकियों की सप्लाई करने वाला पाकिस्तान हमें मानवाधिकार पर लेक्चर देता है। दुनिया को उस देश से लोकतंत्र और मानवाधिकार का लेक्चर नहीं चाहिए, जो खुद अपने लोगों पर जुल्म करता हो।
टेररिस्तान एक ऐसी सीमा है, जिसने दुनियाभर के आतंकियों को एक किया। पाकिस्तान केवल ऐसी विनाशकारी सलाह दे सकता है, जिससे विश्व को दुख पहुंचेगा।
'Terroristan' is in fact a territory whose contribution to the globalisation of terror is unparalleled: India's Right of Reply on #Pakistan pic.twitter.com/dxdkV1riHv
— ANI (@ANI) September 22, 2017
Pakistan must understand that the State of J&K is and will always remain an integral part of India: #India's Right of Reply #Geneva
— ANI (@ANI) September 22, 2017