फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस चुनाव: राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पुतिन

Sun, 18 Mar 2018 10:22 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस में रविवार को राष्ट्रपति के चुनाव लिए वोटिंग जारी है। 6 साल बाद करीब 11 करोड़ वोटर इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। रूस के समय के मुताबिक वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई और करीब 10 बजे तक चलेगी। 

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी रूस में वोटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं मास्को में वोटिंग की शुरुआत भारत के समय के मुताबिक सुबह 11 बजे शुरू होगी। चुनाव में व्लादीमीर पुतिन के अलावा 7 अन्य उम्मीदवारों ने दावा ठोंका है। हालांकि ये सातों उम्मीदवार डमी हैं।

आपको बता दें कि पुतिन 19 साल पहले कार्यकारी राष्ट्रपति बने थे। साल 2000 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। 53 फीसदी वोट पाकर उन्होंने जीत हासिल की थी। हालांकि मीडिया पर कड़े प्रतिबंध लगाने की वजह से पुतिन की आलोचना भी होती रही।
विज्ञापन


2004 में पुतिन एक बार फिर चुनाव लड़े और 71.2 फीसदी वोटों से राष्ट्रपति बने। वहीं 2012 में पुतिन 63.3 फीसदी वोट पाकर एक बार फिर जीते। 2018 में पुतिन निर्दलीय चुनाव में उतरे हैं, उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें