पूर्वी पेरिस में पिज्जा रेस्टोरेंट में अचानक कार के घुसने से एक लड़की की मौत हो गई। ये घटना पेरिस के 55 किलोमीटर पूर्व में सेप्ट सोट्र्स में हुई। जांचकर्ताओं के मुताबिक एक युवा चालक के आत्महत्या के प्रयास में यह हादसा हुआ। इसका किसी भी प्रकार से आतंकी संगठनों से कोई लेना-देना नहीं है।
पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार चालक ने बताया कि वह आत्महत्या का प्रयास कर रहा था लेकिन उसमें सफल नहीं हो सका। कार चालक का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। पेरिस के गृह मंत्रालय के मुताबिक हादसे में मरने वाली लड़की की उम्र 13 साल है।
शुरूआती रिपोर्ट में उसकी उम्र 8 साल बताई गई थी। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस घटना का किसी भी प्रकार की आतंकी साजिश से कोई लेना-देना नहीं है। आपको बता दें कि फ्रांस में इस तरह की आतंकी घटनाएं हो रही हैं, 5 दिन पहले ही एक कार के जरिए सैनिकों पर हमला किया गया था।