फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राष्ट्रपति चुनेगा फ्रांस, मैक्रों के पक्ष में ओपिनियन पोल

Sun, 07 May 2017 10:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
french polls
विज्ञापन
उतार-चढ़ाव भरे चुनाव प्रचार के बाद फ्रांसीसी मतदाता रविवार को अपना नया राष्ट्रपति चुनेंगे। इस चुनाव में मुकाबला युवा नेता इमानुएल मैक्रों और  मरीन ल पेन के बीच है। ओपीनियन पोल बताते हैं कि इस चुनाव में पलड़ा इमानुएल के पक्ष में है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावों के बाद फ्रांस में ये एक बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


इस पोल में इमानुएल को 62 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। चुनाव के पहले राउंड में मैक्रों ने नेशनल फ्रंट की कैंडिडेट मरीन ल पेन को करारी शिकस्त दी है। मरीन को पहले राउंड में 21.3 फीसदी वोट हासिल हुए थे। हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार इमानुएल पर हैकिंग के भी आरोप लगे, कि मैक्रों की टीम ने लोगों को भ्रमित करने के लिए फेक फाइलों को ओरिजनल फाइल्स में मिला दिया है।

मैक्रों कैम्प ने किसी भी विपक्षी पार्टी पर आरोप नहीं लगाया है, लेकिन कैम्प की तरफ से कहा गया है कि स्पष्ट है कि हेकर्स दूसरे दौर के वोट से पहले मैक्रों को कमजोर करना चाहते थे। फ्रांस में आज मतदाता पांच साल के लिए अपना नया राष्ट्रपति चुन लेंगे लेकिन इससे पहले वो कई दशकों तक फ्रांस में सत्ता पर काबिज रहने वाली दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों - सोशलिस्ट और रिपब्लिक को नकार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें