फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMF चीफ क्रिस्टीन लेगार्ड को कोर्ट ने दोषी ठहराया, हो सकती है सजा!

Tue, 20 Dec 2016 03:03 AM IST
एजेंसी/ पेरिस
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty
विज्ञापन
फ्रेंच कोर्ट ने सोमवार को आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड को उनके फ्रांस के वित्त मंत्री रहने के दौरान एक उद्योगपति को बड़ी राशि के भुगतान के जरिये लाभ पहुंचाने के मामले में दोषी पाया है। हालांकि  उन्हें किसी प्रकार का जुर्माना या फिर कैद की सजा नही सुनाई गई है। फैसला आने के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स जल्द ही इस फैसले को लेकर बैठक करेंगे।
विज्ञापन


लेगार्ड ने 2007 में वित्त मंत्री रहने के दौरान कारोबारी बर्नार्ड तैपी के साथ विवाद को कोर्ट की मध्यस्थता के बजाय निजी पैनल के माध्यम से मध्यस्थता के जरिये सुलझाने की अनुमति दी थी। इस मामले में वह बर्नार्ड द्वारा एडिडास स्पोर्ट्स को सरकारी स्वामित्व वाली क्रेडिट लियोनेस बैंक को बिक्री में भारी राशि (42.2 करोड़ डॉलर) का भुगतान नहीं रोक पाई थीं।

लेगार्ड साल 2007 से 2011 के बीच फ्रांस की वित्त मंत्री थी। फैसले की सुनवाई के दौरान वाशिंगटन में होने की वजह से वह कोर्ट रूम में मौजूद नही रहीं। आईएमएफ का मुख्यालय भी वाशिंगटन में मौजूद है। आईएमएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 60 वर्षीय क्रिस्टीन के मामले में आये इस फैसले के बाद आईएमएफ बोर्ड जल्द ही बैठक करेगा। फैसले के बाद क्रिस्टीन कि छवि को काफी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें