इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि इनमें से 5 उम्मीदवारों की दावेदारी ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। पहले दौर का मतदान आज हो रहा है। अगर कोई भी प्रत्याशी 50% वोट नहीं पाता है तो फिर रन-ऑफ से राष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है।
आइये एक नजर डालते हैं राष्ट्रपति चुनाव पर-
- 1962 में जनमत संग्रह के बाद जनता को सीधे राष्ट्रपति चुनने का चांस मिला था।
- फ्रांस के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है।
- वर्ष 2000 तक 7 साल का होता था कार्यकाल
- अधिकतम 2 बार राष्ट्रपति के पद में रहने की अनुमति
- पर्चा दाखिल करने के लिए अधिकतम 500 जनप्रतिनिधियों का समर्थन जरूरी होता है।
- फिलहाल फ्रांस में 45,543 निर्वाचित जनप्रतिनिध हैं।
- कोई भी निर्वाचित जनप्रतिनिध एक ही प्रत्याशी का समर्थन कर सकता है।
- नामांकन के लिए 30% बाहरी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का समर्थन जरूरी होता है।