फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड पर हमला करना चाहता था हिटलर

Fri, 28 Sep 2012 12:36 AM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान तानाशाह हिटलर की योजना आयरलैंड पर हमला करने की थी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हवाई युद्ध में नाकाम रहने के बाद जर्मनी ने इस योजना को टाल दिया। ये खुलासा हाल ही बरामद हुए बेहद गोपनीय नाजी डोजियर से हुआ है।  इस डोजियर में आयरलैंड के नक्शे, पोस्टकार्ड्स शामिल हैं।
विज्ञापन


डेली न्यूज के मुताबिक एक परिवार ने युद्ध खत्म होने के बाद से ही इन दस्तावेजों को छुपा के रखा हुआ था। 1940 में प्रकाशित हुए  इन दस्तावेजों को शुक्रवार को नीलाम किया जाना है। नीलामी करने वाली संस्था के मुताबिक इन दस्तावेजों के करीब 600 पॉउंड्स में नीलाम होने की उम्मीद है।
   
द्वितीय विश्व युद्ध में हालांकि आयरलैंड आधिकारिक रूप से तटस्थ था और युद्ध के दौरान उसने जर्मनी को अपने जल क्षेत्र का इस्तेमाल करने की इजाजत दे रखी थी बावजूद इसके हिटलर यहां पर हमले की योजना बनाए हुए था। इस ऑपरेशन को सी लॉयन नाम दिया गया था। उच्च नाजी अधिकारियों को सौंपे गए इन दस्तावेजों में डैम, सागर तटों, प्रमुख शहरों के नक्शे थे। इन स्थानों को नाजी सेना ने अलग अलग अंकों में बांटा था। लेकिन सितंबर 1940 में इंग्लैंड के खिलाफ हवाई युद्ध में नाकामी के बाद हिटलर को ऑपरेशन सी लॉयन को रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें