फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी सर्विस को बुलाएगा हेलमेट

Tue, 25 Sep 2012 11:58 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में जन्मे एक खानसामे ने साइकिल चालकों के लिए एक ऐसा हेलमेट डिजाइन किया है जो हादसे के समय आपात सेवा को सूचित करेगा। हेलमेट साइकिल सवार के फोन से जुड़ा होगा। यह जल्द ही बाजार में आने वाला है। इस हेलमेट में ब्लूटूथ एक्टिव रहेगा और इसमें हादसे की स्थिति में चौकस होने के लिए सेंसर लगे होंगे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार इसे ओकलोहामा स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी आईसीईडोट द्वारा तैयार किया गया है।
विज्ञापन


कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस जेनथोफर ने बताया, ‘यह आइडिया बिजू थॉमस का है जो कई नामी गिरामी साइकिल सवारों का खानसामा हैं। वह अकेले साइकिल यात्रा पर गया था और हादसे का शिकार हो गया। उसने सोचा कि यदि हादसा अधिक भयानक होता तो कोई भी यह नहीं जान पाता कि दुर्घटना कहां हुई।’ इसी से उसके दिमाग में इस प्रकार का हेलमेट डिजाइन करने का विचार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें