फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'US से अच्छे रिश्ते बने रहने की है उम्मीद'

Fri, 14 Sep 2012 04:34 PM IST
मास्को/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रूस ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका के साथ उसके अच्छे संबंध बने रहेंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच बयानबाजियों पर विराम लगने की भी आशा की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा 'मुझे आशा है कि छह नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में जीत चाहे किसी की हो, अमेरिका के साथ रूस के संबंध अच्छे बने रहेंगे'।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि मैं आशा करना चाहूंगा कि जवाबी बयानबाजियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी मतदाता तय करेंगे कि चुनाव कौन जीतेगा। हमारे लिए प्रमुख बात इस भरोसे में रहने की है कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी हो, (द्विपक्षीय) संबंध लगातार विकसित होते रहेंगे और दोनों पक्षों के पास संवाद, सभी विवादित मुद्दों को राजनीतिक व कूटनीतिक तरीकों से सुलझाने की इच्छाशक्ति बनी रहेगी।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी ने इस साल के शुरुआत में सीएनएन के साथ एक बातचीत में कहा था कि रूस अमेरिका का नंबर एक भूराजनैतिक शत्रु है। पुतिन ने आरटी टीवी के साथ एक खास बातचीत में कहा था कि रूस अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ काम करने के लिए तैयार है, चाहे जीत किसी की भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें