फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के लिए 'लड़कियां भी जिम्मेदार'!

Sun, 11 Aug 2013 08:07 PM IST
लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ब्रितानी अखबार के पूर्व मालिक एडी शाह का कहना है कि सहमति से यौन संबंध बनाने वाली कम उम्र की लड़कियों को अगर किसी दुर्व्यवहार या यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है तो उसके लिए उन्हें भी दोषी ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन


हाल ही में शाह को एक स्कूली लड़की का बलात्कार करने के आरोपों से बरी किया गया है। उन पर आरोप था कि लंदन के होटल में कथित तौर पर बलात्कार के समय लड़की की उम्र 12 और 15 वर्ष के बीच थी।

शाह का कहना है कि खुद को सेलिब्रिटीज के सामने ‘फेंकने वाली’ 16 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के बलात्कार के आरोप 'तकनीकी' हो सकते हैं।

लेकिन ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ पीपल अब्यूज्ड इन चाइल्डहुड’ नाम की संस्था का कहना है कि बलात्कार हमेशा से एक अपराध है।

लेकिन शाह ने बीबीसी से कहा, 'अगर हम उन लड़कियों के बारे में बात करें जो बाहर जाती हैं और अच्छा वक्त बिताती हैं तो उन्हें भी दोषी ठहराया जाना चाहिए।'

लड़कियों की मनमर्जी
शाह ने बलात्कार के मामले में जूरी के सामने कहा कि उनके और स्कूली छात्रा के बीच कोई संपर्क नहीं था। पिछले महीने ओल्ड बेली की अदालत में उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


'रेडियो 5 लाइव' के प्रस्तोता स्टीफन नोलन के साथ बातचीत में शाह ने बलात्कार पर ताजा टिप्पणी तब दी जब स्नेयरब्रुक क्राउन अदालत के मुकदमे में एक 13 साल की लड़की को ‘हिंसक’ और यौन संबंधी विषयों में ‘अनुभवी’ करार देने पर एक अभियोक्ता को निलंबित कर दिया गया और एक न्यायाधीश पर जांच शुरू कर दी गई।

शाह ने कहा, 'एक निश्चित उम्र के बाद बलात्कार काफी तकनीकी हो जाता है। ये लड़कियां मशहूर लोगों के पास जाती हैं और खुद ही अपने आपको उनके हवाले कर देती हैं।'

उनके अनुसार, 'युवक और युवतियां अपनी जिंदगी को काफी रोमांचक तरीके से जीना चाहते हैं। वे व्यस्क दिखना चाहते हैं और उसी उम्र के लोगों की तरह चीजें करना चाहते हैं।'

हिफाजत की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा, 'जब हम उन लड़कियों की बात करते हैं जो बाहर जाती हैं और सचमुच उनका बलात्कार किया जाता है तब मुझे महसूस होता है कि नहीं, इसके खिलाफ कुछ होना चाहिए।'

उन्होंने बताया कि जब इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई तब उनके मन में आत्महत्या का विचार भी आया।

उन्होंने कहा, 'मैं हर रात आत्महत्या करने के विभिन्न तरीकों के बारे में सोचा करता था।'

हालांकि 'नेशनल एसोसिएशन ऑफ पीपुल अब्यूज्ड इन चाइल्डहुड' के मुख्य कार्यकारी पीटे सॉन्डर्स ने शाह के बयान की आलोचना की है।

रेडियो 5 लाइव से बातचीत में सॉन्डर्स ने कहा, 'मैं एडी से मिलना चाहूंगा और मैं उनसे कहूंगा कि वो मुझे या किसी बलात्कार पीड़िता को यह समझाएं कि ‘बलात्कार’ से वह क्या समझते हैं क्योंकि मेरी समझ से बलात्कार हमेशा एक अपराध होता है।'

'चाइल्ड एक्सप्लॉयटेसन ऐंड ऑनलाइन प्रोटेक्शन' के पूर्व मुख्य कार्यकारी जिम गैंबल ने भी उनके विचारों का समर्थन करते हुए कहा है, 'आखिरकार एक बच्चा तो बच्चा ही होता है और कानून बच्चे की हिफाजत करने के लिए होता है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें