फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायंट वेजीटेबल शो में आदमी के सिर से बड़ा प्याज और ट्रॉली में लेकर पहुंचे गोभी

Sat, 16 Sep 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
पीटर ग्लेजब्रूक - फोटो : एक्सप्रेस यूके
विज्ञापन
अगर आपको आपके सिर से बड़ा प्याज दिखे, इतनी विशाल गोभी की उसके लिए रेड़ी की सहायता लेनी पड़े, इतना बड़ा सीताफल की दो लोग मिलकर भी उसे ठीक से उठा न पाएं  तो क्या कहेंगे। ऐसे ही अजब गजब सब्जियों के साथ इंगलैंड के हैरोगेट ऑटम फ्लावर शो में अपने खेतों में उगाई विशाल सब्जियों के साथ किसान पहुंचे। 
विज्ञापन


इसबार के विजेता भी रहे पीटर ग्लेजब्रूक। पीटर का उगाया गया प्याज करीब 6.65 किलो का था, और उन्होंने अपना पिछला 5.4 किलो का रिकॉर्ड तोड़ दिया।  73 साल के पीटर पिछले 30 सालों से बागबानी कर रहे हैं। रिकॉर्ड टूटते ही पीटर की आंखों में आंसू आ गए।



पीटर इससे पहेल गोभी, सबसे लंबी टर्निप और सबसे भारी आलू उगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। जबकि  विशाल कद्दू के साथ पहुंचे रिचर्ड मन। इयान नियले ने विशाल गोभी लेकर पहुंचे। गोभी इतनी बड़ी और भारी की थी कि उन्हें ट्रॉली का सहारा लेना पड़ा। कुछ ऐसा ही हाल था जॉ एथरटन के उगाए गए विशाल चुंकदर का जिसे वो शो में लेकर पहुंचे जिसे देख दर्शक देखते रह गए। ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें