जर्मनी के म्यूनिख में एक हमलावर चाकू से वार करके चार लोगों को जख्मी कर मौके से भाग गया। पुलिस के मुताबिक, हमलावर लगभग 40 साल का शख्स था और वह एक साइकिल पर आया था, उसने ग्रे रंग की पैंट और हरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी। हमला क्यों किया गया यह साफ नहीं है, घायल लोगों को भी मामूली चोटें हैं। फिलहाल चाकूबाज को ढूंढा जा रहा हैै।
म्यूनिख ओलंपिक के दौरान एक रात, जब आतंकवादियों ने खेला था खूनी खेल
इससे पहले 22 अगस्त को कुर्दिश समुदाय के एक कार्यक्रम में अज्ञात लोगों द्वारा स्मॉक बम फेंकने से नौ लोग घायल हो गए थे। बम फेंकने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।
Police say a man with a knife has wounded four people in #Munich. Officers are looking for the assailant: German media
— ANI (@ANI) October 21, 2017