फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस राष्ट्रपति और पीएम के वेतन में होगी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के सांसदों ने राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री जीन मार्क के वेतन में कटौती किए जाने के मामले पर मतदान किया। गौरतलब है कि बजट कटौती श्रृंखला के तहत यह कदम उठाया गया है, जिसमें करीब 30 फीसदी वेतन कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


मई में सत्ता पर काबिज होने के बाद ओलांद ने निम्न सदन (नेशनल असेंबली) में बृहस्पतिवार को पहला फैसला लिया। उन्होंने अपना और प्रधानमंत्री का मासिक वेतन 21,300 यूरो (26,100 डॉलर) से 14,910 यूरो किए जाने का प्रस्ताव रखा है। सरकारी मंत्रियों का वेतन भी करीब 30 फीसदी यानी 9,940 यूरो प्रति माह कट सकता है। ओलांद सरकार द्वारा पेश किए गए पहले बजट का यह एक हिस्सा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें