फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासत में मिले मकान में निकला 100 किलो सोना

Wed, 23 Nov 2016 06:25 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस में एक शख्स को अपने रिश्तेदार से विरासत में मिले भव्य मकान में छिपा हुआ भारी खजाना मिला है। इस शख्स के लिए उनके रिश्तेदार ने अपना विशाल मकान विरासत में छोड़ा था जिसे वो बेचने का मन बना चुके थे।
विज्ञापन


वारिस को घर के फर्नीचर, बाथरूम, चादरों के नीचे छुपाया गया 100 किलो सोना मिला है जिसकी कीमत करीब 37 लाख डॉलर आंकी गई है। नीलामी करने वाले निकोलस फीयरफॉर्ट ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, '' वहां पर सोने के 5000 सिक्के, 12 किलो सोने की दो पट्टियां और एक-एक किलो सोने की 37 सिल्लियां मिली हैं।''

फीयरफॉर्ट ने नॉर्मेंडी के एवर्यूक्स में इस मकान का मुआयना किया था क्योंकि मकान के वारिस इसे बेचना चाहते थे। उन्होंने कहा कि सोना इतनी अच्छी तरह छिपाया गया था कि वो उसे देख नहीं सके। जब मकान में चीजों को हटाना शुरू किया गया तभी सोने के सिक्के और सिल्लियां दिखाई दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

असल मालिक की अब मौत हो चुकी है

उसके बाद व्हिस्की की बोतल में छिपाया हुआ सोना मिला और आखिरकार 12 किलो की दो पट्टियां मिलीं। फीयरफॉर्ट ने कहा, "मकान के नए मालिक ने अपने वकील से इन चीजो की सूची बनाने को कहा है।"


मकान से मिले दस्तावेजो से साफ है कि इसके पूर्व मालिक ने ये सोना कानूनी तौर पर 1950 से 1960 के बीच खरीदा था। असल मालिक की अब मौत हो चुकी है। स्थानीय अखबार ला डेपेचे के मुताबिक भले ही खजाना किस्मत की चाबी लेकर आया हो लेकिन इसकी बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है।

जिसके हाथ सोने का ये खजाना लगा है उसे 45 फीसदी उत्तराधिकार कर देना होगा, अगर संपत्ति के मूल मालिक ने अपनी संपत्ति घोषित नहीं की है तो तीन साल तक बैक टैक्स भी चुकाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें