फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्मत ने पलटी मारी, रातोंरात बन गया अरबपति

विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं जब किसी को ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। कुछ ऐसा ही एक ब्रिटिश के साथ हुआ, जब उसे पता चला कि वह अरबपति हो गया है। 190 मिलियन यूरो (230 मिलियन डॉलर) की लॉटरी ने अचानक उसे अरबपति की श्रेणी में ला खड़ा किया है। भारतीय मुद्रा में बात करें तो यह 12,71,50,44,000 रुपये के बराबर है।
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से इस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इस शख्स ने लॉटरी से इतना रकम जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक ब्रिटिश के ही नाम था जिसने अक्टूबर, 2010 में 129 मिलियन यूरो जीता था।

यूरो मिलियंस लॉटरी 2004 में लॉन्च किया गया था। इसमें पश्चिमी यूरोप के नौ देश ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, फ्रांस, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, पुर्तगाल, स्पेन और स्विटजरलैंड के लोग अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें