फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में भयंकर अग्निकांड, 72 जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिलीपींस की राजधानी मनीला की एक जूता फैक्ट्री में लगी आग में 72 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से फैक्ट्री के दरवाजे के पास पड़े ज्वलनशील पदार्थों में आग लग गई, जो कि पूरी फैक्ट्री में फैल गई। पुलिस ने कहा है कि वो घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ज्यादातर मौतें धुएं में दम घुटने की वजह से हुई हैं। सैंडल और जूते बनाने वाली इस फैक्ट्री के मालिक का कहना है कि हादसे के वक्त वहां 200-300 लोग मौजूद थे।

मृतकों के परिजनों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि पीड़ित न्यूनतम मजदूरी दर पर काम करते थे और रसायनिक पदार्थों से घिरे रहते थे। उन्हें आग से बचाव के नियमों की भी जानकारी नहीं थी। वेलेनजुएला के मेयर के मुताबिक़ आग के बाद जितने लोग गायब बताए जा रहे थे, उतने लोगों के शव मिल गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

खतरनाक स्थिति

ज‌िंदा बचे लिसांड्रो मेंडोजा नाम के एक व्यक्ति ने कहा,"हम ये सोचे बिना भाग रहे थे कि हमें जाना कहां है।" जूते की यह फैक्ट्री राजधानी मनीला के उत्तरी जिले वेलेनजुएला में है।

वेलेनजुएला के मेयर ने कहा है कि मृतकों की संख्या अब शायद और नहीं बढ़ेगी क्योंकि जितने लोग ग़ायब बताए जा रहे थे उतने ही शव बरामद हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें