फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस के अस्पताल में आग, 38 मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस की राजधानी मॉस्को के निकट एक मनोरोग अस्पताल में लगी आग में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक़ स्थानीय समय के मुताबिक़ शुक्रवार तड़के दो बजे ये आग लगी। ये अस्पताल रामेन्स्की गाँव में स्थित है।

माना जा रहा है कि मारे गए सभी लोग स्थानीय मरीज थे।

आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

वजह

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है और अभी तक उन्हें 12 शव मिले हैं।

आग के कारणों की जाँच की जा रही है, लेकिन एक रिपोर्ट में ये कहा गया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

आग अस्पताल के उस हिस्से में लगी, जहाँ गंभीर स्थिति वाले रोगियों का इलाज हो रहा था।

रूसी समाचार एजेंसियों ने अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें