फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां किसान अंडरवियर से जांचते हैं मिट्टी की क्वालिटी

विज्ञापन
मोरे किसान - फोटो : CORSKIE FARM
विज्ञापन
खेत का कौन सा हिस्सा अधिक उपजाऊ है इसका परीक्षण करने के लिए मोरे किसान अपना अंडरवियर जमीन में गाड़ देते हैं। एल्गिन के उत्तर में मौजूद कोर्सकी फार्म के इयान ग्रीन अपनी 2,800 एकड़ की जमीन में अलग-अलग जगहों में अपने कॉटन के अंडरवियर गाड़ हैं।
विज्ञापन


वो ऐसा इस सिद्धांत के आधार पर करते हैं कि कोई भी वस्तु जिस जगह कम समय में पूरी तरह मिट्टी में मिल जाती है वहां पर मिट्टी अधिक उपजाऊ होती है। ये परीक्षण क्वालिटी मीट स्कॉटलैंड और एग्रीकल्चर ऐंड हॉर्टिकल्चर डेवेलपमेंट बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है।

ग्रीन का कहना है, " 'सोइल माय अंडिज' एक परीक्षण है जिसके पीछे सिद्धांत ये है कि मिट्टी में मौजूद जीवाणु कॉटन के कपड़े को नष्ट कर देंगे। तो जिस जमीन में यह तेजी से होगा आप मान सकते हैं कि वहां अधिक जीवाणु हैं जो खेती के लिए बेहतर है।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः धड़ाक के किसान ने कायम की मिसाल

"हम अलग-अलग जगहों पर जहां हमें लगता है कि ये जमीन थोड़ी बेहतर है या ये बिल्कुल बेहतर नहीं है वहां अंडरवियर को मिट्टी में गाड़ देते हैं।" जमीन की उर्वरता के इस परीक्षण के नतीजे देखने के लिए इस हफ्ते स्पे नदी के नजदीक ग्रीन के खेत पर कई अधिकारी और किसान इकट्ठा हुए।
विज्ञापन

हैरान करने वाले रहे परिणाम

मोरे किसान - फोटो : CORSKIE FARM
ग्रीन बताते हैं, "मुझे लगता है उनमें से कुछ लोग आश्चर्यचकित थे और वो इस परीक्षण को खुद दोहराना चाहते थे।" वो कहते हैं, "जो नतीजे आए वो काफी दिलचस्प थे। यहां पर कुछ जगहें हैं जो काफी गीली रहती हैं तो जाहिर है कि वहां ऑक्सीजन की कम होगी। ऐसी जगहों पर अंडरवियर जैसा गाड़ा गया था लगभग वैसा ही रहा।"

"हालांकि हमारे बेहतर खेत जो अच्छे से जोते जाते है वहां कपड़ा पूरी तरह खत्म हो गया, लेकिन हमने कपड़े के ऊपर काफी कूड़ा कर्कट डाल दिया था। मिट्टी की क्वालिटी जांचने के लिए ये आसान और सस्ता तरीका हैं।" "अंडरवियर से ज्यादा जरुरी है कि परीक्षण में इस्तेमान होने वाली चीज कॉटन हो।"

क्वालिटी मीट स्कॉटलैंड के प्रवक्ता का कहना है कि पूरे देश के किसान अब ये परीक्षण आपनाएंगे ताकि उनहें अपने खेत की उर्वरता की अधिक जानकारी मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें