फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 270 रुपए में एक हफ्ते की महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोफीया खूबसूरत हैं, 24 साल की हैं उनकी आंखों में साजन के नहीं कॉलेज के सपने हैं और पांच डॉलर के बदले वो एक हफ्ते फेसबुक पर सार्वजनिक रुप से आपकी प्रेमिका बन जाएंगी।
विज्ञापन


पूरे एक हफ्ते तक फेसबुक पर सार्वजनिक रुप से प्रेम बरसाने के बारे में सोफीया कहती हैं कि यह कोई बड़ी बात नहीं। करना क्या है बस एक लिंक क्लिक करना है 'इन अ रिलेशनशिप।'

सोफीया फेसबुक पर मौजूद उन कई महिलाओं और कुछ पुरूषों में से एक हैं जो एक ऐसा काम कर रहे हैं जो की सदीयों पुराना है लेकिन जगह नई है।

इस तरह के प्रसंगों पर दुनिया भर में फिल्में बनी हैं। पूरी दुनिया में किराए के रिश्तेदारों, बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के किस्से भी नए नहीं हैं।

नया चलन
लेकिन फेसबुक पर यह नया चलन है। सोफीया समझाते हुए कहती हैं कि आम तौर पर ऐसा करने वालों में वो पुरुष होते हैं जो दूसरों को जलाना चाहते हैं। या यह बताना चाहते हैं कि लड़कियां उन पर किस कदर फिदा हैं।
विज्ञापन


सोफीया इस एक हफ्ते में पांच डॉलर के बदले सारी दुनिया को बताएंगी कि वो आपकी प्रेमिका है। वो आपकी फोटोज को लाईक करेंगी और एक सच्ची और अच्छी प्रेमिका की तरह रूमानी कमेंट भी पोस्ट करेगीं।

यकायक कमेंट देख कर यह तय है कि आपके मित्र, आपको चाहने और कम चाहने वाले चौकेंगे और अगर आपने कोई कहानी अपनी तरफ से ना सुनाई तो अफवाहों और कयासों का दौर शुरू।

सोफीया ने एक बातचीत में बीबीसी के सामने कुबूला कि फेसबुक पर उनकी तस्वीर तो असली है लेकिन नाम नकली है। क्या उन्हें इसमें मजा आता है पूछने पर वो कहती हैं कि वो मेरी ऑनलाइन शख्सियत है मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि मेरा उससे कोई खास लेना देना है।

सोफीया अपनी किस्म की अकेली नहीं है। उनकी तरह के मददगार खोजने हों तो गूगल पर कई विकल्प मौजूद है।

फेसबुक गंभीर मसला
जो हैमिंग्स जो कि एक मनोवैज्ञानिक और रिलेशनशिप कोच हैं वो कहती है कि फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस कोई अगंभीर बात नहीं है। यह काफी औपचारिक है। फेसबुक पर इसे पोस्ट करने के पहले अन्य चीजों की तुलना में लोग कहीं अधिक सोचते है।

हैमिंग्स के अनुसार लोग अपनी पुरानी प्रेमिकाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि वो जीवन में आगे बढ़ गए हैं। हैमिंग्स कहती हैं कि जो लड़कियां ऐसा कर रही हैं वो मानसिक रूप से गंभीर हैं और जानती है कि वो क्या कर रही हैं। लेकिन जिन लोगों ने इस तरह की सेवाएं ली हैं मसला उनका है। वो असुरक्षित हैं। यह अगर सबको पता लग गया तो यह अपमानजनक साबित होगा।

फेसबुक का रवैया
हाल ही में फेसबुक ने अपने यहां मौजूद लाखों फर्जी प्रोफाईलों पर कार्यवाही कार्रवाई करना शुरू किया हैं। फेसबुक लोगों के प्यारे कुत्तों या भूतों या सोफीया की किस्म के बेतुके फर्जी प्रोफाईलों से परेशानी यह है कि वो इश्तेहारों पर क्लिक नहीं करते।

अगर फेसबुक को सोफीया की हकीकत का पता लगा तो वो उसे अपने सही नाम का इस्तेमाल करने या अपने प्रोफाइल को डिलीट करने को कह सकते है। फेसबुक के अनुसार उसे किसी के रिलेशनशिप स्टेटस से कोई लेना देना नहीं केवल पैसे का लेनदेन फेसबुक पर ना हो और नाम फर्जी ना हो।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें