insecticide-tainted eggs scandal
यूरोपीय यूनियन ने कीटनाशक अंडों से जुड़े स्कैंडल के मुद्दे पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ये मुद्दा पहली बार इसलिए उठा है क्योंकि ये संकट पूरे एशिया में फैला है। यूरोपीय यूनियन का कहना है कि हांग कांग, स्विजरलैंड और 15 यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को फिप्रोनिल कैमिकल से दूषित अंडे मिले जोकि स्वास्थ के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं।
फिप्रोनिल कैमिकल का प्रयोग मुख्य रूप से जानवरों को पिस्सू और जूं से छुटकारा दिलाने के लिए किया जाता है। लेकिन यूरोपीय संघ के द्वारा इसका फूड बिजनेस में उपयोग करने पर प्रतिबंध है। आयोग ने कहा चूंकि मामला विश्व स्तर पर बढ़ गया है, इसलिए प्रभावित यूरोपीय संघ के देशों के मंत्रियों और फूड सेफ्टी प्रमुखों की बैठक बुलाई गई है। इसलिए 26 सितंबर की तारीख तय की गई है।
मीटिंग की घोषणा पर यूरोपीय कमिश्नर व्यटेनिस एंड्रीउकाइटिस ने कहा कि दूसरों को दोषी ठहराने और शर्मिन्दा करने से कुछ नहीं मिलेगा। एंड्रीउकाइटिस ने कहा मैं इसे रोकना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि नीदरलैंड, बेल्जियम और जर्मनी एक दूसरे को संकट के लिए जिम्मेदार न ठहराएं।
यह आरोप लगाने की आदत खत्म होना चाहिए। करीब 11 देशों में कीटनाशक अंडे पाए जाने के बाद लोगों के बीच डर का माहौल है इसलिए स्थानीय दुकानों से अंडों को हटाया जा रहा है।