अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की प्रशंसा की है। उन्होनें शरीफ की तारीफ करते हुए कहा कि नवाज शरीफ एक "सम्मानित व्यक्ति है।" साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि वो पाकिस्तान के साथ हर एक भूमिका निभाने को तैयार हैं। जो उनसे हो सकेगी।" वहीं राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने अमेरीका में मुस्लिम समुदाय के प्रवेश पर प्रतिबंध की बात कही थी।
पाकिस्तान सरकार की तरफ से प्रकशित प्रेस रिलीज की माने तो नवाज शरीफ ने ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव की जीत की बधाई दी थी। उस दौरान ट्रंप ने शरीफ से बात करते हुए कहा था कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं उन्हें बहुत दिनों से जाना हूं। पाकिस्तान की तारीफ करते हुए ट्रंप ने ये भी कहा कि "पाकिस्तान में सबसे ज्यादा समझदार लोग हैं।