तुर्की में एक पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाकर कार बम धमाका किया गया है। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई और 39 लोग घायल भी हुए।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह धमाका सिनार जिले में स्थित पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाकर किया गया था। इस धमाके में एक महिला और एक बच्ची समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। फिलहाल बचावदल हताहत लोगों की मदद करने में लगा है।
अधिकारियों ने इस हमले के पीछे कुर्दिश प्रांत में सक्रिय कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकियों की हाथ होने की आशंका जाहिर की है। हालांकि, अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।