फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश एयरवेज पर साइबर हमले की आशंका, दुनियाभर में सेवाएं प्रभावित

Sun, 28 May 2017 06:05 AM IST
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
Cyber Attack
विज्ञापन
ब्रिटिश एयरवेज की सेवाएं दुनियाभर में चरमरा गई हैं। ब्रिटेन के गेटविक एयरपोर्ट पर तो यात्रियों की इतनी भीड़ जमा हो गई है मानो किसी रेलवे स्टेशन का हाल हो। आशंका है कि एयरलाइन साइबर हमले का शिकार हुई है। जिसके चलते उसका आईटी सिस्टम ध्वस्त हो गया। गेटविक और हीथ्रो एयरपोर्ट पर शनिवार शाम 6 बजे से पहले की सभी फ्लाट्स को रद कर दिया गया।
विज्ञापन


आईटी सिस्टम बाधित होने से न तो एयरलाइन कंपनी की वेबसाइट काम रही है और न ही मोबाइल ऐप। इसके चलते एयरपोर्ट पर चेक-इन लाइन में लोगों की भीड़ लगी है। कई की फ्लाइट छूटी है तो कई यात्रियों ने घंटों तक विमान में बैठे रहने की बात कही।
ब्रिटेन के अलावा, अमेरिका, रोम, बेलफास्ट और लिसबन में भी एयरलाइन की सेवा लेने पहुंचे यात्री मुसीबत में फंसे हुए हैं।

हालात यह हैं कि एयरपोर्ट पर एयरलाइन कर्मचारी कोई भी मदद नहीं दे पा रहे। ब्रिटिश एयरवेज की ओर से कहा गया है कि वह समस्या को दुरुस्त करने में जुटी है और जल्द ही हालात सामान्य कर लिए जाएंगे। इस बीच कुछ यात्रियों ने बताया है कि एयरलाइन स्टाफ ने उन्हें बताया कि यह साइबर हमला है। कुछ यात्रियों ने ट्विटर पर दावा किया कि एयरलाइन भी यह कुबूल कर रही है कि यह साइबर हमला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें