फोर्ड मोटर कंपनी की भारतीय इकाई ने अपने एक विज्ञापन के लिए माफी मांगी है। फोर्ड फीगो कार के इस विज्ञापन में पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी को ऐसी महिलाओं के साथ दिखाया गया था जो बंधी हुई हैं और कार के बूट में बैठी हैं। ये एक वेबसाइट पर दिखाया गया।
बर्लुस्कोनी को कार की ड्राइवर सीट पर बैठा दिखाया गया है और स्लोगन लिखा है, 'फीगो के बड़े बूट में अपनी चिंताएँ पीछे छोड़ें।'
इसे कर्मशियल स्तर पर इस्तेमाल नहीं किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक इस विज्ञापन को भारत की एक एंजेसी ने ऑनलाइन पोस्ट किया था जिससे फोर्ड ने करार किया था।
फोर्ड ने इस घटना पर खेद जताया है और कहा है कि ये विज्ञापन प्रोफेशनलिज़्म और शालीनता के मानकों के खिलाफ है। फोर्ड ने कहा है कि ये घटना नहीं होनी चाहिए थी।
कंपनी के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया है कि ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसा दोबारा न हो। पिछले साल फोर्ड के मुख्य कार्यकारी ऐलल मुलाले ने बीबीसी से बातचीत में कहा था कि कंपनी के लिए भारत बड़ा बाज़ार बनता जा रहा है।