फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोका-कोला अब कॉफी भी बेचेगी, खरीदी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कॉफी चेन

Sat, 01 Sep 2018 10:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर के लोग कोका-कोला कंपनी की कोल्ड ड्रिंक्स और जूस के दीवाने हैं। अब बहुत ही जल्द लोगों को कोका-कोला की कॉफी भी पीने को मिलेगी। इस कंपनी ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कॉफी चेन कोस्टा कॉफी को 5.1 अरब डॉलर (36,720 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है। यह कॉफी कंपनी इंग्लैंड की सबसे बड़ी और स्टारबक्स के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कॉफी चेन है।

विज्ञापन


32 देशों के लोग इसकी कॉफी पीते हैं। इन देशों में इसके 3,821 आउटलेट हैं। जिनमें से अकेले 2,422 इंग्लैंड में ही हैं। वहीं अगर भारत में इस काफी की बात करें तो यहां इसकी बिक्री साल 2005 में शुरू हुई थी और इसके 90 आउटलेट हैं। बताया जा रहा है कि बीते 8 सालों में यह कोका-कोला कंपनी की सबसे बड़ी खरीददारी है।

कोस्टा कॉफी की स्थापना साल 1971 में हुई थी। जिसे इटली के रहने वाले दो भाइयों सर्जिया और ब्रूनो ने शुरू किया था। जिसके बाद इसे 1995 में इंग्लैंड की कंपनी व्हाइटब्रेड ने 175 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इस कंपनी का मुख्य बिजनेस होटल का है। इसी साल इसने कोस्टा को एक अलग कंपनी के रूप में स्थापित किया था। लेकिन कोक के साथ डील करने से कंपनी को अधिक फायदा हुआ। 2019 में ये डील पूरी होने की उम्मीद है। बीते 23 सालों में इस कंपनी की कीमत 210 गुना तक बढ़ी है।
विज्ञापन


2012 के बाद से हो रहा था घाटा

कोस्टा कंपनी को खरीदने से उसे टर्नओवर में इजाफा हुआ है। इस बात की जानकारी देते हुए सीईओ जेम्स क्विंसी ने कहा कि इससे उन्हें टर्नओवर में फायदा होगा। साथ ही कंपनी सॉफ्ट ड्रिंक का बाजार घटने से भी नुकसान झेल रही थी। साल 2012 में इसका रेवेन्यू 48 अरब डॉलर (3.4 लाख करोड़ रुपये) था, जो साल 2017 में 35 अरब डॉलर (2.48 लाख करोड़ रुपये) रह गया। यानि कंपनी का इस दौरान करीब 13 अरब डलर रेवेन्यू कम रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें