फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेव द चिल्ड्रेन रिपोर्ट : भारत समेत दुनिया में होता है हर सात सेकंड में बाल विवाह

Wed, 12 Oct 2016 04:13 AM IST
एजेंसी/लंदन 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
भारत समेत दुनिया भर में बाल विवाह रोकने की कोशिशें पूरी तरह कामयाब होती नजर नहीं आ रही हैं। आलम यह है कि हर सात सेकंड में 15 साल की उम्र की एक लड़की की शादी की जा रही है। इस बाबत सबसे ज्यादा हालत भारत, अफगानिस्तान यमन और सोमालिया में खराब हैं। मंगलवार को ‘सेव द चिल्ड्रेन’ की ओर से जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि भारत, अफगानिस्तान, यमन और सोमालिया समेत कई देशों में 10 साल तक की लड़की की शादी कर दी जाती है। इसमें से ज्यादातर शादियां लड़की से उम्र में काफी बड़े व्यक्ति से की जाती है। जल्द शादी होने से लड़कियां न सिर्फ शिक्षा और अवसरों से वंचित रह जाती हैं, बल्कि उनकी मौत होने और चाइल्डबर्थ इंजरी (बच्चे के जन्म के दौरान मां के चोटिल होने) का खतरा बढ़ जाता है। नाबालिग बच्चियों का शरीर मां बनने के योग्य नहीं हो पाता है। 

सेव द चिल्ड्रेन इंटरनेशनल की सीईओ हेले थोरिंग-श्मिट का कहना है कि बाल विवाह से लड़कियों की जिंदगी गर्त में जाने लगती है। इसके चलते लड़कियां सीखने, विकास और बचपन के मौलिक अधिकारों से भी वंचित रह जाती हैं। इतना ही नहीं, ऐसी लड़कियों के घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और बलात्कार की शिकार होने की संभावना भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें