फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्री डाकुओं ने स्विस कार्गो जहाज के 12 सदस्यों का किया अपहरण

Sun, 23 Sep 2018 08:03 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
समुद्री डाकुओं ने नाइजीरियाई जल क्षेत्र में स्विट्जरलैंड के एक कार्गो जहाज के 12 सदस्यों का अपहरण कर लिया है। मैसओइल शिपिंग ने कहा कि उनके एमवी ग्लेरोस नामक कार्गो जहाज पर शनिवार सुबह समुद्री डाकुओं ने हमला किया। जहाज नाइजीरिया की वाणिज्यिक राजधानी लागोस से गेहूं लादकर दक्षिणी ओइल हब कहे जाने वाले बंदरगाह हारकोर्ट की ओर निकला था। 
विज्ञापन


हमला बॉनी द्वीप से करीब 45 नॉटिकल मील दूर हुआ। डाकुओं ने लंबी सीढ़ियों का सहारा लिया और ग्लेरोस पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने जहाज पर मौजूद तमाम कॉम्युनिकेशन डिवाइस बरबाद कर दिए। 
आधुनिक हथियारों के बल पर लूटपाट मचाने के बाद वे कुल स्विस जहाज के कुल 19 में से 12 सदस्यों को पकड़कर अपने जहाज में ले गए। इनकी रिहाई के लिए अभी तक डाकुओं ने कोई मांग नहीं रखी है। नाइजीरिया और स्विट्जरलैंड सरकार डाकुओं से संपर्क बनाने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें