फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के शौकीन कैमरन भारत दौरे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने उम्मीद जताई है कि ब्रिटेन भारत के साथ ऐसी साझेदारी कामय कर पाएगा जो 21वीं सदी की महान साझेदारियों में से एक होगी।
विज्ञापन


सोमवार को मुंबई पहुंचे कैमरन अपने साथ अब तक का सबसे बड़ा ब्रितानी व्यापारिक शिष्टमंडल लेकर भारत आए। उनकी इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच 2015 तक व्यापार को दोगुना करना है।

यात्रा से पहले कैमरन ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया था कि भारतीय व्यापारियों के लिए ब्रितानी वीजा के नियमों को आसान बनाया जा सकता है।

इस इंटरव्यू में उन्होंने स्वादिष्ट और चटपटे भारतीय व्यंजनों के लिए अपने शौक का भी जिक्र किया।

उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' अखबार को बताया कि अपनी उड़ान के दौरान वो कुछ अच्छी बॉलीवुड फिल्में भी देखना चाहेंगे।

'महान साझेदारी'

बतौर प्रधानमंत्री ये कैमरन की दूसरी भारत यात्रा है। इस दौरान वो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलेंगे।

उनके साथ आए व्यापारिक शिष्टमंडल में रोल्स रोयस, बीएई सिस्टम्स और बीपी जैसी नामी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

कई छोटी कंपनी के प्रतिनिधि भी उनके साथ आए हैं। शिष्टमंडल में कई विश्वविद्यालय, इंग्लिश प्रीमियर लीग, लंदन अंडरग्राउंड के अधिकारियों के अलावा नौ सांसद भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जब कैमरन से पूछा गया कि वो भारत और ब्रिटेन के मौजूद रिश्तों को कैसे देखते हैं तो उन्होंने कहा, “भारत और ब्रिटेन के बीच 21वीं सदियों की एक महान साझेदारी हो सकती है। बेशक हमारे बीच ऐतिहासिक, भाषा और सांस्कृतिक रूप से अहम रिश्ते रहे हैं, लेकिन अभी तक इन रिश्तों की पूरी संभावनाओं का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ”

कैमरन की इस यात्रा का मकसद ये संदेश देना भी है कि गैर कानूनी इमिग्रेशन पर उनकी सख्त नीतियों के बावजूद वो उन लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे जो 'सकारात्मक योगदान' देने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें