फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश सांसदों ने ‘बिना समझौते’ ब्रेग्जिट को किया खारिज

Thu, 31 Jan 2019 03:52 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टेरीजा मे
विज्ञापन

ब्रिटेन के सांसदों ने बिना समझौते के ब्रेग्जिट को किया खारिज कर दिया है। हालांकि, यूरोपीय संघ में पहले से अटके पड़े समझौते को बदलने की ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे की कोशिश का समर्थन किया। कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद कैरोलिन स्पेलमैन और लेबर पार्टी के सांसद जैक ड्रोमे ने ईयू से ब्रिटेन के बिना समझौते के निकलने को रोकने के लिए एक संशोधन पेश किया। इस संशोधन को 310 के मुकाबले 318 मतों से समर्थन मिला। 

विज्ञापन


टेरीजा ने अपने समझौते में कई संशोधन करने के प्रस्ताव सदन में पेश किए थे, जिन्हें सांसदों का समर्थन मिल गया है। भले ही टेरीजा को फिर से बात करने की मंजूरी संसद से मिल गई है, लेकिन ईयू अपने रुख पर अड़ा हुआ है। ईयू का कहना है कि वह ब्रिटिश पीएम के साथ हुए समझौते की कानून भाषा को नहीं बदलेगा। 

यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क के मुताबिक, ब्रिटेन के साथ तय हुए समझौते पर फिर से वार्ता नहीं की जाएगी और मौजूदा हालात में ब्रिटेन के ईयू से अलग होने का यही सबसे सही और एकमात्र रास्ता बचा है। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की तारीख आगामी 29 मार्च है। इसी बीच लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने कहा है कि वो प्रधानमंत्री टेरीजा से मिलकर नए हालात पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


आयरिश बैकस्टाप का सांसदों ने किया समर्थन

इसके कुछ ही देर बाद सांसदों ने सरकार समर्थित एक संशोधन के समर्थन में मतदान किया, जिसमें ब्रेग्जिट के बाद विवादास्पद ‘आयरिश बैकस्टाप’ के ‘वैकल्पिक समझौतों’ की बात की गई है। ‘आयरिश बैकस्टाप’ में ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच कड़े नियंत्रण वाली और सुरक्षा बलों की तैनाती वाली (हार्ड बॉर्डर) सीमा से बचने की बात की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें