पूर्व ओलंपिक रजत पदक विजेता ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। डेलीमेल की खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी मूल के पूर्व विश्व चैंपियन आमिर का सेक्स टेप अमेरिका की एक पॉर्न साइट पर लीक हो गया है। यह वीडियो क्लिप अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुछ सप्ताह पहले साइट पर अपलोड किए गए इस वीडियो में आमिर किसी मॉडल के साथ स्काइप पर चैटिंग के दौरान अश्लील गतिविधियों में लिप्त नजर आ रहे हैं। बताया गया कि यह वीडियो आमिर और फरयाल की शादी (2013) के बाद का है। हालांकि आमिर की ओर से इस वीडियो पर अभी किसी तरह का बयान नहीं आया है, लेकिन फरयाल ने कहा कि यह वीडियो ‘बिल्कुल घृणा’ करने वाला है। आमिर पर ग्लैमरस माडल्स कार्ला होवे और नतालिया फॉक्स व वकील तान्या के साथ ऐसी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया जा रहा है।
मालूम हो कि आमिर इन दिनों परिवार में चल रहे उनकी पत्नी और माता-पिता के बीच विवाद को लेकर परेशान है। कुछ दिन पहले उनकी मॉडल पत्नी फरयाल मखदूम ने आमिर के माता-पिता और बहन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। फरयाल ने कहा था कि आमिर के परिवार वाले उन पर तलाक देने का दबाव डाल रहे हैं।