लंदन सिटी एयरपोर्ट में मंगलवार को बेहद गंभीर स्थिति तब खड़ी हो गई जब यात्री ब्रिटिश एयरवेज की कई उड़ानों में हुई देरी के विरोध में रनवे पर ही लेट गए। यह स्थिति कंम्पयूटर में गड़बड़ी के कारण उत्पन्न हुई। जिसकी वजह से चेक-इन में देरी हुई। यात्रियों के विरोध प्रदर्शन के कारण एयरपोर्ट पर कब्जे जैसी स्थिति निर्मित हो गई, जिसके कारण अन्य फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं।
यात्री हीथ्रो और गैटविक एयरपोर्ट पर चेक इन कर पा रहे थे, लेकिन इन एयरपोर्ट्स पर भी यात्रियों को चेक इन करने में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा था। लेकिन लंदन सिटी एयरपोर्ट पर स्थिति ज्यादा खराब थी।
जारी किए हाथ से लिखे बोर्डिंग पास
लंदन सिटी एयरपोर्ट
- फोटो : dailymail
ब्रिटिश एयरवेज ने अपने ग्राहकों को एयरपोर्ट आने से पहले ऑनलाइन चेक इन करने का अनुरोध किया था। इसने यह भी बताया कि ऑपरेशनल कारणों से सोमवार को कुछ उड़ानों को रद्द किया गया था। लेकिन तकनीकि विशेषज्ञ इस समस्या का समाधान निकालने में जुटे हैं। कंप्यूटर में गड़बड़ी के कारण ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान से स्विट्जरलैंड से लंदन आने वाले दाना अल कतामी नाम के यात्री को हाथ से लिखा बोर्डिंग पास दिया, जिसे उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया।
अमेरिका में भी लेट हुईं फ्लाइट
लंदन सिटी एयरपोर्ट
- फोटो : dailymail
जॉन बेविर रोट नाम के एक व्यक्ति ने अपने ट्वीट में लिखा- 'कम्प्यूटर में गड़बड़ी के चलते पूरे अमेरिका में ब्रिटिश एयरवेज की उड़ानों पर असर पड़ा। डलास में मेरे दोस्तों ने मुझे बताया कि पायलट्स गेट पर खड़े थे, लेकिन पैसेंजर्स चेक-इन से जूझ रहे थे। वहीं, सोशल मीडिया पर सैन फ्रांसिस्को, वॉशिंगटन डीसी और अटलांटा एयरपोर्ट्स पर भी विमानों की देरी से जुड़ी खबरें आईं। बाद में ब्रिटिश एयरवेज ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी।